फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात: कारोबारी व मौसी को बंधक बनाकर 67 लाख की लूट

Sat, 30 Oct 2021 01:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के एक इलाके में थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने व्यापारी व उसकी मौसी को बंधक बनाकर 67 लाख की लूट की। मामले में परिचित पर शक है।
विज्ञापन
पीड़ित कारोबारी विवेक चावला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों ने एंटीक कारोबारी और उसकी मौसी को घर में बंधक बनाकर 67 लाख रुपये की लूटपाट की। चौक थाने से 200 मीटर दूर स्थित मिर्जामंडी में शुक्रवार शाम हुई इस वारदात में पीड़ित कारोबारी विवेक कुमार चावला उर्फ मुन्ना ने एक परिचित पर संदेह जताते हुए नामजद केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आरोपी का विवेक के घर अक्सर आना जाना था। विवेक ने बताया कि बदमाश 7 लाख रुपये नकद व 60 लाख रुपये के जेवर व एंटीक सामान लूट ले गए। पुलिस केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि विवेक अपनी बुजुर्ग व दिव्यांग मौसी कामिनी के साथ अपने लक्ष्मीतेज निवास में रहते हैं। शाम करीब 4 बजे घर पर दो लोग आए और हजरतगंज की जमीन खरीदने की बात कही तो विवेक ने मना कर दिया। तब दोनों ने बातचीत के लिए विवेक को नीचे बुलाया और दबोच लिया। इस बीच उनका तीसरा साथी भी पहुंच गया। तीनों बदमाश विवेक को ऊपरी मंजिल पर ले गए और उनकी मौसी को बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाश अलमारी में रखे सात लाख रुपये नकद, पुश्तैनी जेवर और एंटीक सामान ले गए। इस दौरान बदमाशों के हाथ सिक्कों से भरी थैली लगी। उसे उठाया और फिर फेंककर भाग निकले। विवेक ने बताया कि वह शुक्रवार को बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर लाए थे। बदमाश यह नकदी भी ले गए। सूचना पर पहुंचे चौक इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने छानबीन की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें