फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 कैदियों की होगी समय से पहले रिहाई, राज्यपाल ने दिए आदेश, एक महिला कैदी भी शामिल

Wed, 27 Jan 2021 10:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 54 कैदी समय से पहले रिहा किए जाएंगे। इस संबंध में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मंजूरी के बाद शासन ने पहले चरण में इन कैदियों की रिहाई के आदेश दिए हैं। रिहा होने वालों में नारी बंदी निकेतन की एक महिला कैदी भी शामिल है।

विज्ञापन


डीजी जेल के पीआरओ संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि एक-दो दिन में इन कैदियों की रिहाई आदेश जेलों में पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन्हें रिहा कर दिया जाएगा। इनके अलावा करीब चार सौ कैदियों की रिहाई होनी है।

डीजी जेल आनंद कुमार के मुताबिक कारागार मुख्यालय ने प्रदेश की जेलों के करीब 500 पात्र कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से अनुमति मिलने के बाद और कैदियों को छोड़ा जाना है।
विज्ञापन


इलाज करा रही महिला कैदी रिहा होने से पूर्व जेल में होगी दाखिल
गोसाईंगंज के मोहारी खुर्द स्थित नारी बंदी निकेतन में सजा काट रही पिंगला रानी कैंसर की मरीज है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस कैदी को इलाज के लिए चार दिसंबर को चार माह की जमानत मिली थी। जमानत अवधि पूरी होने पर वह जेल में दाखिल होगी। इसके बाद राज्यपाल के निर्देशानुसार उसे जेल से रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें