फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर गोरखपुर के यात्री से पकड़ा 9.23 लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। बैंकॉक की फ्लाइट से शनिवार देर रात लखनऊ पहुंचे यात्री गोरखपुर के सोमदेव गुप्ता से अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने 9.23 लाख रुपये का सोना बरामद किया। इसे पाउडर के रूप में प्लास्टिक की पन्नी में लाया जा रहा था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि देर रात 1.45 बजे थाई स्माइल एयरवेज की फ्लाइट डब्ल्यूई 333 से लखनऊ पहुंचे यात्री से सोना पकड़ा गया। 269 ग्राम सोने की कीमत 9,22,670 रुपये है।

यात्री बोला, दवा बताकर थमाया पैकेट : यात्री ने कस्टम अधिकारियों को बताया कि बैंकॉक एयरपोर्ट के बाहर एक आदमी ने दवा बताकर पैकेट थमाया था। कहा था कि उसके रिश्तेदार को बवासीर की बीमारी थी, जिसकी दवा न मिलने पर हालत बिगड़ जाती है। लखनऊ पहुंचने पर रिश्तेदार उससे दवा ले लेगा। प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में रखा सोना उसे दवा जैसा ही लग रहा था, इसलिए उसे लेकर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें