फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दो दोस्तों ने खाया जहर, एक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दो दोस्त दोस्तों ने एक तालाब के किनारे बैठकर शराब पी। नशा सिर चढ़ा तो जहरीला पदार्थ खा लिया। लड़खड़ाते हुए जब दोनों अपने घरों को पहुंचे तो परिवारीजन उन्हें लेकर अस्पताल भागे। एक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दोनों दोस्तों के परिवार का कहना है कि नशे में धुत होने के कारण बहक कर दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राम सहाय के पुत्र भैयालाल (19) की गांव के ही भारत के पुत्र श्रवण (19) से गहरी दोस्ती थी।

दोनों युवकों के परिवारीजनों का कहना था कि दोनों एक साथ शराब पीत थे। मंगलवार को दोनों गांव से निकलकर तालाब पर गए। वहां तालाब के किनारे बैठकर जमकर शराब पी। इसी बीच न जाने क्या बात हुई, दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद लड़खड़ाते हुए दोनों अपने घरों को पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने अपने परिवारीजनों को बताया कि वे जिंदगी से ऊब चुके हैं, इसलिए जहरीला पदार्थ खा लिया है। पहले तो परिवार के सदस्यों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। पर जब खून की उल्टियां शुरू हुई तो परिवारीजन दोनों युवकों को लेकर मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

यहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय भैयालाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि श्रवण को भर्ती कर लिया। राम सहाय ने बताया कि घटना में किसी का दोष नहीं है।

दोनों शराब के नशे के आदी थे। वे खेत में छिड़कने वाला कीटनाशक व शराब साथ लेकर तालाब पर गए थे। वहां नशे में बहक जाने के कारण दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें