सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कॉलेज छूटने के बाद गेट पर खड़े होकर छात्राओं पर फब्तियां कस रहे दो छात्रों की शिक्षकों को बुलाकर पिटाई कर दी। विरोध में छात्र अपना गुट बनाकर शिक्षकों से भिड़ गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पीआरबी पहुंची तो छात्र भाग निकले। देर शाम दोनों ओर से सफदरगंज थाने में तहरीर दी गई है।
घटना सुंदरलाल इंटर कॉलेज औरेला की है। यहां पर शुक्रवार को कॉलेज में छुट्टी होने के बाद इंटरमीडिएट के दो छात्र गेट पर खड़े होकर कॉलेज से निकल रही छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे। इसकी जानकारी होने पर शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बुलाकर पीटाई कर दी। इससे नाराज हुए छात्रों ने गुट बनाकर शिक्षकों पर हमला बोल दिया।
हालांकि सूचना पर पीआरबी के पहुंचते ही छात्र भाग गए। देर शाम अभिभावकों के साथ थाने पहुंचे छात्रों ने तो उधर कॉलेज प्रबंधक के साथ पहुंचे प्रधानाचार्य ने मामले की तहरीर सफदरगंज थाने में दी। इस संबंध में थाने के एसएसआई अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)