फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। हरैया थाना क्षेत्र के दो गांवों में घटना हुई है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ललिया आरआर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सत्येंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि बनकटवा टिकुलीगढ़ व चौधरीडीह गांव में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली। चौधरीडीह गांव में प्रभुनाथ गुप्ता की पत्नी रामावती (22) परिजनों के मुताबिक सात माह की गर्भवती थी।
रविवार की रात में तबियत खराब होने पर रामावती को सीएचसी सिरसिया जनपद श्रावस्ती में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार निवासी गोविंद गुप्ता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बनकटवा टिकुलीगढ़ गांव के मजरा पठानपुरवा में हुई है। यहां खुशबू (26) का शव छत के कुंडे से लटकता हुआ पाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें