फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य पर तीन महिला पुलिस कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्कृष्ट कार्य पर जिले के तीन महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। सभी कोतवाली व थानों के बीट पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, स्कूलों के शिक्षकों व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कानून व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस महानिरीक्षक ने कोतवाली व थानों पर आवंटित बीट, महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत व महिला संबंधी अपराध का कार्य देखने वाले आरक्षियों के साथ समीक्षा की। सभी के कार्यों, दायित्व व नियुक्ति स्थलों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि अपने-अपने बीट में लोगों से संपर्क बनाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखें। सी प्लाट एप्लीकेशन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। ग्रामीण महिलाओं के मोबाइल नंबर को सी प्लान एप में फीड कराएं। सम्मन/वारंट तामीला में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
महिला आरक्षियों से संबंधित प्रभारी निरीक्षक प्रेक्षकों के कार्य व पब्लिक के साथ उनके व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्राप्त होने वाली महिला संबंधी शिकायतों की जांच महिला आरक्षियों से कराने के निर्देश दिए गए। महिला आरक्षियों से उनके थाने व पारिवारिक समस्याओं के संबंध में बातचीत की गई। फिजिकल फिटनेस पर विशेष ध्यान देने और योग आदि को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के निर्देश दिए गए। साप्ताहिक रोस्टर बनाकर असलहा सफाई व ट्रेनिंग कराने का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

सभागार में रायफल को बेहतर ढंग से खोलने व जोड़ने में योगदान देने वाली कोतवाली देहात की ज्योति मिश्रा व पल्लवी वाजपेयी को पांच-पांच सौ रुपये और बीट क्षेत्र में सतर्कता व पहचान को परखने में थाना ललिया की महिला आरक्षी बेबी यादव को ग्राम प्रधान से फोन से बात करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ सिटी वरुण मिश्र सहित सभी सर्किल के सीओ, कोतवाली व थानों प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें