फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फर्जी आदेश पत्र बना फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार, जिलाधिकारी के नाम पर भी नौकरी का झांसा दे की थी ठगी

विज्ञापन
वजीरगंज पुलिस ने जालसाजी के आरोपी रवि प्रताप पांडेय को किया गिरफ्तार। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
जमीन के मामले में कोर्ट के आदेश पत्र बनाकर फर्जीवाड़ा किया। इसके बदले में लाखों रुपये हड़पे। जालसाजी का खुलासा हुआ तो वजीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि प्रताप पांडेय चार साल से फरार था।
इस मामले का मुख्य आरोपी अनुराग तिवारी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पर हरदोई में भी मुकदमा दर्ज है। डीएम लखनऊ के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को नौकरी का झांसा देकर वसूली कर चुका है।
डीसीपी क्राइम पीके तिवारी के मुताबिक, पायनियर पॉवर इंजीनियर्स लि. के एमडी अजय सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आलमबाग अनुराग तिवारी को कानूनी मामलों की पैरवी के लिए मार्च 2014 में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

कंपनी ने 30 जून 2006 को चिल्लावां में जमीन खरीदी थी। बाद में पता चला कि इस जमीन का मामला कोर्ट में लंबित है।
अनुराग ने तब कहा था कि परिचित वकील कोर्ट में अर्जी देकर कंपनी के पक्ष में आदेश करा देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अलग-अलग तारीख लगने की बात कहकर हाईकोर्ट व सिविल कोर्ट से जारी आदेशों की प्रतिलिपि देता रहा।
27 अप्रैल 2018 को अनुराग ने पिता की बीमारी बताकर छुट्टी ली और गायब हो गया। एमडी अजय ने शक होने पर उसके द्वारा दिए गए आदेश पत्रों को अपने एक परिचित वकील को दिखाया।
वकील ने पत्रों को फर्जी बता दिया। इसमें अनुराग के साथ रवि प्रताप पांडेय भी शामिल था। पीड़ित अजय की तहरीर पर वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसकी जांच निरीक्षक क्राइम ब्रांच राजन कुमार रावत कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने डेढ़ महीने पहले अनुराग को गिरफ्तार किया था। उसके कुबूलनामे के बाद रवि की तलाश शुरू की गई।
रवि को शुक्रवार को उसके गांव अतरौली स्थित भरावन गांव से गिरफ्तार किया गया।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, रवि प्रताप ने डीएम के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लखनऊ और हरदोई के कई लोगों की रकम हड़प ली थी।
डेढ़ महीने पहले पीड़ितों ने हरदोई में भी उसके खिलाफ मुकदमा लिखाया था। रवि प्रताप आउटसोर्स के जरिये डीएम आवास पर तैनात था। उसकी हरकतों का पता चलते ही उसे निकाल दिया गया था।
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 67 लाख ठगे, गिरफ्तार
महानगर पुलिस ने रेलवे में नौकरी के नाम पर 67 लाख की ठगी के आरोपी मड़ियांव के शिवकुमार श्रीवास्तव को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश रही है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, मोहिबुल्लापुर निवासी प्रेम प्रकाश सुमन ने छह सितंबर 2021 को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि शिव कुमार ने अंशुमान श्रीवास्तव, रावेंद्र कुमार और ममता देवी के साथ मिलकर राइजिंग स्टार प्लेसमेंट एजेंसी खोली थी। संपर्क में आने के बाद आरोपियों ने प्रेम प्रकाश से उनके भाई धर्मराज, भतीजे हेमंत और पत्नी यामिनी की नौकरी लगवाने के लिए कहा था। इसके बदले 67 लाख रुपये लेकर जाली नियुक्ति पत्र थमा दिया था। संबंधित दफ्तर में पहुंचने पर ठगी का पता चला तो प्रेम प्रकाश ने रकम लौटाने के लिए कहा। इस पर आरोपी उन्हें धमकाने लगे। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के जरिये मुकदमा दर्ज कराया था।
गुजराती नीम की लकड़ी के नाम पर ठगी
गुजरात के कच्छ का कारोबारी बन जालसाज ने जानकीपुरम के आरामशीन मालिक देव नारायण मिश्रा से 3.25 लाख रुपये ठग लिए। उसने गुजराती नीम की आपूर्ति के नाम पर छह लाख का सौदा किया था। माल न पहुंचने पर पीड़ित ने तकादा किया तो धमकाने लगा। पीड़ित ने जानकीपुरम में मुकदमा दर्ज कराया है। देव नारायण की जानकीपुरम विस्तार सरस्वतीपुरम में शुभम टिंबर स्टोर के नाम से आरा मशीन है। पीड़ित के मुताबिक, जालसाज ने अपना नाम संजय तिवारी बताया था।
एसटीएफ इंस्पेक्टर बनकर की टप्पेबाजी
लखनऊ। सैरपुर इलाके में शुक्रवार को एसटीएफ का इंस्पेक्टर बनकर एक टप्पेबाज ने कबाड़ कारोबारी शकील से तीन हजार की वसूली की। इसके बाद जानकीपुरम स्थित उसके भाई की दुकान पर पहुंचा, जहां उसने 13 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस बीच संदेह होने पर शकील के भाई ने शोर मचाया तो टप्पेबाज बाइक छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम छत्रपाल सिंह के मुताबिक, बाइक कब्जे में ले ली गई है। आरोपी बीकेटी क्षेत्र का रहने वाला है।
शराब तस्करी में टैंकर चालक गिरफ्तार
राजधानी के कृष्णानगर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को शराब तस्कर गिरोह के एक सदस्य को बाराबिरवा चौराहे से दबोच लिया। आरोपी की पहचान सीतापुर के सिधौली के गनीपुर के शफीक के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी टैंकर चालक है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के मुताबिक, टीम ने कुछ दिन पहले शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसमें कई आरोपियों को जेल भेजा था, जबकि शफीक भाग निकला था। पकड़ में आए बदमाश ने पूछताछ में कुबूला कि ड्रमों में स्प्रिट निकालकर रंग व यूरिया मिलाकर शराब बनाता था। इसे ग्रामीण इलाकों में बेचता था। (संवाद)
तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
आलमबाग पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम तीन किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक, कैलाशपुरी मजार वाली गली से पकड़ा गया युवक अंशु कश्यप उर्फ पहाड़ी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें