लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ मंडल की नई कार्यकारिणी में सीपी वर्मा को अध्यक्ष और संजय यादव को निर्विरोध मंत्री चुना गया है।
नई कार्यकारिणी का चुनाव एसोसिएशन के अधिवेशन में हुआ। इसमें जोनल महामंत्री रामाश्रय यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों से कर्मचारियों को एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा जो अन्य पदाधिकारी चुने गए, उनमें विजय प्रताप यादव कोषाध्यक्ष, प्रभात मौर्या कार्यकारी अध्यक्ष, आरके यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार, अनुराग वर्मा व राजाराम यादव उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र, रंजीत कुमार, रामसमुझ यादव व अशोक कुमार संयुक्त मंत्री, विनय कुमार संगठन मंत्री, अवधेश कुमार यादव, बलवंत प्रजापति, हरिओम सिंह, ओम नारायण मौर्य व मनोज कुमार सहायक मंडल मंत्री, आरसी यादव कार्यालय मंत्री और राधे श्याम मौर्य मंडल ऑडिटर चुने गए।