प्रदेश में बीते 24 घंटे में 151758 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में नौ, मैनपुरी में पांच, वाराणसी में तीन, लखनऊ में दो, मथुरा में दो, गाजीपुर में एक, बरेली में दो, कानपुर नगर में एक, गोंडा में एक, संत कबीर नगर में एक मरीज मिला है।
प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। करीब ढाई माह बाद प्रदेश में एक साथ 27 नए मरीज मिले हैं, जिसमें सर्वाधिक नौ गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह है कि मास्क, सेनेटाइजेशन का अनिवार्य रूप से पालन करें।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 151758 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में नौ, मैनपुरी में पांच, वाराणसी में तीन, लखनऊ में दो, मथुरा में दो, गाजीपुर में एक, बरेली में दो, कानपुर नगर में एक, गोंडा में एक, संत कबीर नगर में एक मरीज मिला है।
अब तक कुल 88189143 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसी तरह प्रदेश में आठ मरीज कोविड को मात देने में कामयाब रहे हैं। एक्टिव 116 केस में सर्वाधिक 22 मरीज गौतमबुद्ध नगर में है। इसी तरह लखनऊ में 18, मथुरा में 12 केस हैं। अन्य जिलों में 10 से कम केस हैं। प्रदेश के 39 जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं हैं।
विज्ञापन
जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे 28 सैंपल
प्रदेश में अभी तक जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 28 सैंपल भेजे गए हैँ। शनिवार को विभिन्न जिलों में मिले पॉजिटिव केस के सैंपल भी जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इस संबंध में संबंधित जिलों को निर्देश दिया गया है।