यूपी के गौतमबुद्ध नगर में 167, गाजियाबाद में 106, लखनऊ में 15, वाराणसी में 10, आगरा में नौ, मेरठ में छह, कानपुर नगर में पांच और प्रयागराज में चार मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में चार से कम मरीज मिले हैं। वहीं, 255 मरीज भी कोरोना मुक्त हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में यह 0.17 फीसदी बढ़कर 0.39 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं प्रदेश भर में कुल 92,047 कोविड सैंपल की जांच की गई। इनमें से 361 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
इसमें गौतमबुद्ध नगर में 167, गाजियाबाद में 106, लखनऊ में 15, वाराणसी में 10, आगरा में नौ, मेरठ में छह, कानपुर नगर में पांच और प्रयागराज में चार मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में चार से कम मरीज मिले हैं। वहीं, 255 मरीज भी कोरोना मुक्त हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 1,742 हो गई है।
इनमें से सर्वाधिक 771 मरीज गौतमबुद्ध नगर में हैं। गाजियाबाद में 375 और लखनऊ में 116 मरीज हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 17 लाख 86 हजार 390 कोविड सैंपल की जांच की गई हैं। इसी तरह अब तक 31 करोड़ 61 लाख 60 हजार से टीकाकरण अधिक हो गया है।