फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविविः एमएससी इन ह्यूमन जेनेटिक्स का कोर्स शुरू

विज्ञापन
लखनऊ विवि में होगी ह्यूमन जेनेटिक्स की पढ़ाई। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर जेनेटिक्स एंड इंफेक्शियस डिजीज में नए सत्र 2022-23 से एक पीजी व एक सर्टीफिकेट/डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

इसके द्वारा विद्यार्थियों को डीएनए टेस्टिंग, आरटीपीसीआर से जुड़ी जांच आदि के बारे में तैयार किया जाएगा।
इंस्टीट्यूट द्वारा नए सत्र से एमएससी इन मॉलीक्यूलकर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स कोर्स की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
इंस्टीट्यूट निदेशक प्रो. मोनिषा बनर्जी के अनुसार यदि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आए तो प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी अन्यथा मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार सेमेस्टर के इस कोर्स का शुल्क 55 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगा। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट में सर्टीफिकेट/डिप्लोमा इन स्किल डेवलपमेंट इन प्रोसेसिंग एंड वैल्यू एडिशन ऑफ मेडिक्लीनकल एंड एरोमैटिक प्लांट्स भी शुरू किया गया है। इन कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एमकॉम मिड सेमेस्टर एग्जाम 26 से
लविवि में एमकॉम दूसरे सेमेस्टर के मिड सेमेस्टर एग्जाम 26 मई से आयोजित होंगे। विभागाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के अनुसार दूसरे सेमेस्टर के एग्जाम 26, 27 व 28 मई को विभाग में दोपहर 12 बजे से आयोजित होंगे, जबकि चौथे सेमेस्टर के 26 व 27 मई को होंगे। इसकी विस्तृत सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसी क्रम में एमए-एमएससी दूसरे सेमेस्टर के मिड सेमेस्टर टेस्ट 18 मई से आयोजित किए जाएंगे। इसका भी विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दूसरी तरफ बीयूएमएस, बीएएमएस व एमडी की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षाएं भी 18 मई से विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में आयोजित की जाएंगी। इसका कार्यक्रम पूर्व में जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें