फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर कंपनी ने बदल दिया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल की अधिवक्ता पत्नी ने एक कोरियर प्रयागराज भेजा। तय समय पर पार्सल पहुंचा लेकिन उसकी पैकिंग बदली थी और सामान गायब था। पीड़िता ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवचरन लाल के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित किशोर परिवार के साथ रानी लक्ष्मी बाई रोड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उनकी पत्नी स्नेेहा राय वकील हैं। स्नेहा के मुताबिक 9 दिसंबर को एक पार्सल शिपरॉकेट कोरियर सर्विस द्वारा प्रयागराज भेजा था। पार्सल में करीब 5600 रुपये के पांच सामान थे। पार्सल कोरियर सर्विस के एजेंट दिलीप कुमार पांडेय घर से लेकर गये थे। 13 दिसंबर को उक्त पार्सल प्रयागराज में क्लाइंट के पास पहुंचा तो उसकी पैकिंग बदली हुई थी। पार्सल खोला गया तो उसमें 3500 रुपये के तीन सामान गायब थे। पार्सल से सामान चोरी होने पर स्नेहा ने एजेंट दिलीप कुमार पांडेय से संपर्क किया। पहले तो आरोपित ने टालमटोल की इसके बाद कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। पीडिता ने कैंट थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें