फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपहरण और हत्या के शक में दंपती को दबोचा

Fri, 31 May 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। पंजाब प्रांत के लुधियाना में सिलाई ठेकेदार के अपहरण और हत्या किए जाने की आशंका पर बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस ने जिले के दंपती को हिरासत में ले लिया। पंजाब पुलिस दोनों को अपने साथ लुधियाना ले गई है। ठेकेदार के गायब होने के बाद गत बुधवार को ही दंपती भाग आए थे।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के अलीपुर चकराई ठेकेदार संजय मौर्य लुधियाना में सिलाई का ठेकेदार है। उसने ही लालगंज कोतवाली के नरसिंहपुर निवासी शेर बहादुर रैदास और उनकी पत्नी रोशनी को लुधियाना में काम दिलाया था। बीती 27 मई को ठेकेदार व शेर बहादुर में विवाद हुआ था, तभी से संजय गायब है। संजय के गायब होने के बाद शेर बहादुर अपनी पत्नी के साथ वापस घर नरसिंहपुर आ रहे थे। रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन पर गत बुधवार को दोनों को 112 पुलिस ने हिरासत में लेकर लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया था।
एसपी के संज्ञान में लेने के बाद पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस लालगंज पहुंची। लिखा पढ़ी कर शेर बहादुर और रोशनी को पंजाब पुलिस अपने साथ लुधियाना लेकर चली गई। लुधियाना में दोनों के खिलाफ संजय मौर्य के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस का मामला था। पंजाब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें