यूपी में उन्नाव के बांगरमऊ में अकबरपुर गांव के पास सड़क हादसे में लखनऊ के रहने वाले कार सवार दंपती और पांच साल की पौत्री की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद कृष्णानगर के प्रतापनगर कॉलोनी स्थित घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
पिता सुखदेव प्रभाकर (63), मां अंजूबाला (60) और पांच साल की बेटी मान्या का शव देखकर गौरव की चीख निकल गई। रिश्तेदारों और कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। गौरव के भाई विदेश में रहते हैं, जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके लखनऊ आने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।