फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV पॉजिटिव आई रिपोर्ट तो काउंसलर ने पीड़ित के साथ किया चौंकाने वाला व्यवहार

Tue, 27 Mar 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सीएचसी पर इलाज कराने आए निशक्त को एचआईवी पॉजिटिव होने पर चिकित्सा कर्मियों ने कक्ष से बाहर निकाल दिया। निशक्त के भाई ने इलाज करने से इंकार करने व केंद्र से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

विज्ञापन


सोमवार को कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने निशक्त भाई को टीबी के इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लेकर आया था। आरोप है कि टीबी की बीमारी में फायदा नहीं होने पर एचआईवी जांच कराई थी।

रिपोर्ट लेने के लिए गए तो वहां मौजूद काउंसलर व लैब टेक्निीशियन ने अपमानित करके दवा दिए बगैर कक्ष से बाहर निकाल दिया। कोतवाली पुलिस को शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


एचआईवी काउंसलर शिवा जायसवाल व लैब टेक्नीशियन मनीष का कहना है कि कक्ष में जांच के लिए कई महिलाओं खड़ी थी, इसलिए मरीज को बाहर बैठने की सलाह दी गई उसे कक्ष से निकाला नहीं गया है।

एचआईवी पॉजटिव होने पर लोहिया संस्थान व अन्य सरकारी संस्थान में इलाज कराने की सलाह दी गई है। सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र राय का कहना है कि इलाज को आए मरीज को अपमानित करने और कक्ष से बाहर निकालने का आरोप पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें