सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी की बची हुई 93 सीटों के लिए काउंसलिंग शुक्रवार को होगी। इसमें 13 सीटें उत्तराखंड कोटे की भी शामिल हैं। उत्तराखंड के पीएमएस डॉक्टरों को दाखिला इसी काउंसलिंग से दिया जाएगा।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 42 व बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में 52 सीटों के लिए काउंसलिंग शनिवार 10 जून को होगी।
सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद प्रदेश सरकार अब बची हुई सीटों की काउंसलिंग नौ व 10 जून को करने जा रही है। काउंसलिंग की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव ने अफसरों को जरूरी निर्देश भी दिए।
लखनऊ के एसजीपीजीआई में होने वाली काउंसलिंग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी मौके पर गए।