फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update:अस्पतालों में छुट्टियां रद्द पर निर्देश के बावजूद खुले रहे मॉल्स

Wed, 18 Mar 2020 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना वायरस के चलते पीजीआई व लोहिया संस्थान में डॉक्टर, पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ का अवकाश स्थगित कर दिया गया है। पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि इमरजेंसी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि सभी की छुट्टियां रद्द कर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। उधर, कोरोना वायरस को लेकर अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है, जबकि केजीएमयू में अभी भी क्लास चल रही हैैं। इसके विरोध में मंगलवार को छात्रों ने गुस्सा जताया। उन्होंने क्लास बंद करने की मांग की।
 

केंद्र सरकार के बावजूद खुले रहे मॉल्स, पसरा रहा सन्नाटा

मॉल में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार से जारी निर्देशों के बावजूद लखनऊ में मंगलवार को मॉल खुले रहे। हालांकि सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन ने केंद्र के बंदी संबंधी निर्देश अभी न मिलने और एडवाइजरी के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देशों का पालन न होने पर प्रतिष्ठानों को बंद कराने की बात कही है।

प्रशासन के अनुसार, जनसमुदाय की सुरक्षा के लिए ही शहर में संचालित सभी मॉल व होटलों के आस पास 25 मीटर के दायरे में सेनेटाइजेशन को जरूरी बनाया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार प्रशासन पहले ही राजधानी क्षेत्र में संचालित सभी मॉल्स, मार्केट, रेस्टोरेंट व होटलों के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल गाइड लाइन जारी कर चुका है।
विज्ञापन

एलयू के छात्रों ने बांटे मास्क

- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र समूह ने मंगलवार को निशातगंज क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चालक, बच्चों आदि को मॉस्क बांटे और उन्हें सतर्क रहने के सुझाव दिए। समूह का नेतृत्व एलएलबी के छात्र पंकज पाठक ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें