फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएएः उपद्रव करने वाले 13 के खिलाफ आरसी जारी, 21.76 लाख की संपत्ति का किया था नुकसान

Wed, 18 Mar 2020 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ प्रर्दशन के दौरान खदरा में सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को 21.76 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसकी भरपाई तय मियाद में न करने पर 13 उपद्रवियों के खिलाफ सक्षम राजस्व कोर्ट ने वसूली को आरसी जारी की है।

विज्ञापन


इसके बाद नुकसान की भरपाई को  एक अंतिम नोटिस आरोपियों को भेजा जाएगा। इसकी मियाद पूरी होने के बाद कोर्ट उपद्रवियों की अचल संपत्ति की कुर्की कर नीलामी शुरू करेगा। इससे मिलने वाली रकम से नुकसान की भरपाई होगी। यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी।

उन्होंने बताया कि एडीएम टीजी कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने में चिह्नित 20 में से 13 आरोपियों से 21.76 लाख रुपये का हर्जाना सामूहिक जिम्मेदारी के कोषागार में जमा कराने का निर्देश दिया है। 13 फरवरी को जारी आदेश में इसके लिए 16 मार्च तक की मोहलत दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने कई जगह हिंसा कर की थी तोड़-फोड़ व आगजनी

19 दिसंबर को सीएए के खिलाफ राजधानी भर में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने कई जगह हिंसा कर तोड़-फोड़, आगजनी की थी। इस दौरान भीड़ ने पथराव के बाद खदरा स्थित मदेयगंज पुलिस चौकी में आगजनी की थी। खदरा इलाके में उपद्रव के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्ति का मूल्यांकन 21.76 लाख हुआ था।

मौके से जुटाई गई फोटो, वीडियोग्राफी व व्हाट्सअप इमेज के आधार पर पुलिस ने अंतिम तौर पर 13 उपद्रवियों से नुकसान की रिकवरी में चिह्नित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें