फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 50 लाख से ज्यादा टेस्ट करने वाला यूपी बना देश का पहला राज्य, कुल 2,05,374 संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5463 नए मरीज मिले हैं। जबकि 79 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2,05,374 हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश 50 लाख से अधिक  कोरोना टेस्ट करने वाला पहला राज्य बन गया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 52,309 है। जबकि 1,52,893 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3217 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। 

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 50,80,205 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। बुधवार को 1,38,378 टेस्ट किए गए। वहीं प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 73.19 फीसदी व मृत्युदर 1.54 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


यूपी में गुरुवार को योगी सरकार के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित 5463 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। उन्होंने ट्वीट करके स्वयं यह जानकारी दी है। प्रदेश में इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 205374 हो गई है। 
 
विज्ञापन

इसमें से 152893 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 52309 एक्टिव मरीजों को विभिन्न अस्पतालों और होम आईसोलेशन में रखा गया है। अब तक 3217 मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को कुल 79 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही 3217 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें