फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 193 प्रवासियों समेत एक दिन में रिकॉर्ड 323 नए मरीज मिले, 4926 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 20 May 2020 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते लौट रहे प्रवासी मजदूरों ने प्रदेश को बड़े खतरे के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। यूपी में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 323 मरीज सामने आए। जिसके बाद यूपी में मंगलवार तक संक्रमितों की संख्या 4926 हो गई। प्रदेश में रविवार को 208 और शनिवार को 203 मरीज मरीज मिले थे। 
विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को 193 और प्रवासी संक्रमित मिले। सोमवार तक संक्रमित प्रवासियों की संख्या 499 थी, जो बढ़कर अब 692 हो गई है। बस्ती में सर्वाधिक 50 पॉजिटिव मिले। 

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि इनमें नवजात से लेकर 65 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 65 प्रवासी मजदूर संक्रमित मिले। 

गौरतलब है कि दोनों मंडलों में अब तक कोरोना से 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक मजदूर की मौत मंगलवार को गोरखपुर में हुई। वहीं लखनऊ में 9 प्रवासी मजदूर संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इनमें दो राजस्थान और सात मुंबई से लौटे थे। इससे यहां संक्रमित प्रवासियों की संख्या 21 हो गई है। अवध क्षेत्र में 20 कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें गोंडा, बलरामपुर व बहराइच के चार-चार, अयोध्या के तीन, श्रावस्ती व अंबेडकरनगर के दो और रायबरेली का एक व्यक्ति शामिल है। 

दूसरे राज्यों से लौटे बुलंदशहर में 12, हापुड़ के चार कामगारों में संक्रमण मिला है। इटावा में 15, फतेहपुर व फर्रुखाबाद में दो-दो, हरदोई, मैनपुरी, एटा व मथुरा में एक-एक कामगार संक्रमित मिला है। 

रामपुर में 13 और नए संक्रमित मिले। सभी अहमदाबाद, बंगलूरू और दिल्ली से आए थे। मुंबई से मुरादाबाद लौटे प्रवासियों में तीन बार डांसर समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में मंगलवार को 26 प्रवासी संक्रमित मिले। प्रयागराज में भी तीन प्रवासी संक्रमित मिले। सभी मुंबई से लौटे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें