फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 बसों की सूची ने कांग्रेस की बढ़ाई मुसीबत, आरटीओ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराया केस

Tue, 19 May 2020 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए 1000 बसों की सूची ने कांग्रेस की मुसीबत बढ़ा दी है। सूची में कई बसों के नंबर ऑटो, एंबुलेंस और बाइक के पाए जाने के बाद आरटीओ आरपी त्रिवेदी ने मंगलवार देर शाम हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय का कहना है कि एफआईआर में दोनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। जांच की जा रही है। हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को बसों की जो सूची सौंपी थी, उसमें अलग-अलग 1049 बसों के नंबर लिखे थे। 

आरटीओ द्वारा उक्त नंबरों की पड़ताल में पता चला कि 879 बसें थीं जबकि 31 ऑटो रिक्शा, 59 स्कूल बसें, दो डीसीएम, दो टाटा एस, एक ट्रक, एक एंबुलेंस थी। 70 वाहनों का ब्योरा उपलब्ध नहीं पाया गया। सूची में जिन वाहनों के नंबर हैं, उनमें से 59 की फिटनेस की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। 
विज्ञापन


29 वाहनों का बीमा खत्म हो चुका था या अनुपलब्ध था। हरियाणा के नंबर का एक वाहन गुड्स कैरियर, राजस्थान का मोटर कैब और उत्तर प्रदेश का वाहन ऑटो रिक्शा के रूप में पंजीकृत पाया गया। 
 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कुछ बसों के नंबर चोरी के वाहनों के होने की आशंका भी है। फिलहाल शासन के निर्देश पर प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें