फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लॉकडाउन: प्रदेश में फिर पसरा सन्नाटा, सख्ती बढ़ी, जानें कैसा रहा आपके जिले का हाल

Sat, 11 Jul 2020 04:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से जनजीवन की रफ्तार पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर तमाम पाबंदियों ने लोगों को सबसे पहले लॉकडाउन की याद दिला दी। लॉकडाउन के पहले दिन कैसा रहा आपके जिले का हाल, यह जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट -
 
विज्ञापन
यूपी में लॉकडाउन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में दिखा लॉकडाउन का असर

विज्ञापन

लॉकडाउन के पहले दिन मेरठ के सभी पेट्रोल पंप बंद करा दिए गए। स्थिति यह रही कि शहर में नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की गाड़ियों के लिए भी पेट्रोल पंप नहीं खुले। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। उधर, हापुड़ अड्डे और बच्चा पार्क में शनिवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मवाना रोड पर पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। और पढ़ें...

बिजनौर में रोजाना की तरह हुई सुबह
बिजनौर में बंद के बावजूद शनिवार की सुबह रोजाना की तरह रही। आवाजाही पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। दूध लेने वाले और घूमने वाले पहले की तरह ही सड़कों पर नजर आए। शहर में 9 बजे के बाद लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। बाजार नहीं खुले और सड़कें सुनी रहीं। और पढ़े...
विज्ञापन


वाराणसी में पसरा सन्नाटा
लॉकडाउन को लेकर जिलाधिकारी वाराणसी ने भी गाइडलाइन जारी की। शनिवार को शहर में दुकानें बंद रहीं, साथ ही सड़कों पर फिर से सन्नाटा पसर गया। बाहर घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती नजर आई। शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरीक्षण कर रहे हैं। हॉटस्पॉट इलाकों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही बिना काम के बाहर घूमने वालों को पुलिस लगातार वापस घर भेजती रही। और पढ़ें...

कानपुर में सख्त दिखी पुलिस
कानपुर में शुक्रवार रात से बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी दफ्तरों की बंदी व आवजाही पर सख्ती से अमल शुरू हो गया। कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही पुलिस ने लोगों को रोक-रोककर उनसे घरों से निकलने का कारण पूछा। फर्रुखाबाद के लालगेट पर  गुजरने वाले लोगों को रोककर पूछताछ करने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने किसी को आगे जाने दिया। वहीं औरैया, इटावा, महोबा, चित्रकूट, हरदोई, कन्नौज, फतेहपुर, उरई, जालौन, उन्नाव कानपुर देहात आदि जिलों में कहीं पर सख्ती नजर आई तो कहीं पर लोग आवागमन करते दिखे। और पढ़ें...

Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में 48 घंटे तक एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
अपर मुख्य सचिव प्रशासन हेमंत राव ने ताजनगरी में शनिवार और रविवार को 48 घंटे तक मिशन मोड में एंटी लार्वा दवा छिड़काव करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को सर्किट हाउस में उन्होंने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग से कोरोना के अलावा संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्लान मांगा है।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जे. रीभा को नोडल नामित किया गया है। जिलाधिकारी (डीएम) प्रभु नारायण ने कहा कि दो दिन सभी लोग घर में रहें। कोई बाजार व दुकान नहीं खुलेंगी। कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। और पढ़ें...

गोरखपुर में फिर सूनी हुईं सड़कें
करीब दो महीने बाद शनिवार को गोरखपुर शहर में फिर पहले फेज के लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा। सड़कों- चौराहों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग कर निगरानी करती रही। हर आने जाने वालों के आईकार्ड जांचे गए। लॉकडाउन के दौरान दवा की दुकानें और अस्पताल समेत जरूरी सेवाएं ही संचालित हुईं। महेवा गल्ला मंडी से सुबह प्रशासन की निगरानी में सब्जी और फल के ठेले अलग- अलग मोहल्लों में रवाना किए गए। और पढ़ें...

लखनऊ में भी दिखा लॉकडाउन का असर
राजधानी लखनऊ में भी दो दिन के लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। बाजार बंद पड़े रहे, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ की भूतनाथ मार्केट भी आज दिनभर बंद रही। वहीं, पॉलिटेक्निक चौराहे पर पुलिस लगातार चेकिंग करती रही। और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें