फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ मुहिम से निवेशकों में अच्छे संदेश की उम्मीद

Sat, 11 Jul 2020 03:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस जवानों के हत्याकांड के बाद जिस तरह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे और इसका असर विकास व निवेश पर पड़ने की आशंका जताई जाने लगी थी। ऐसी परिस्थिति में अपराधियों के खिलाफ टूट पड़ने की मुहिम से निवेशकों में अच्छा संकेत जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तगड़ी चोट पहुंची है। सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएम व मंत्री रोजगार व निवेश के अवसर बढ़ाने के लिए निवेशकों के साथ-साथ विदेशी राजदूतों से भी संवाद कर रहे हैं। सरकार की इस पहल का अच्छे संकेत भी मिलने शुरू हुए और कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट के लिए बात भी शुरू की।

प्रदेश के करीब एक दर्जन औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय बाद औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन की पहल हुई और पारदर्शी व्यवस्था के लिए ऑनलाइन आवंटन शुरू किए गए। निवेशकों ने जमीन भी खरीदी। इससे स्पष्ट है कि निवेश की बात मजबूती से आगे बढ़ रही थी। लेकिन इसी बीच बिकरू कांड ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी बड़ी घटना, उसी अंदाज में कार्रवाई

पिछले तीन वर्ष की सबसे बड़ी वारदात से सरकार को रक्षात्मक रुख अपनाने को मजबूर होना पड़ा और इससे रोजगार व निवेश की मुहिम भी प्रभावित होने की आशंका जताई जाने लगी थी। वजह, निवेशक कहीं भी निवेश से पहले जिन तीन बातों पर पूरी गंभीरता से गौर फरमाते हैं उनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर व 24 घंटे बिजली के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे ऊपर होती है।

ऐसे में सरकार के सामने पुलिस जवानों की हत्या के गुनहगारों को सजा देने के साथ ही इस आशंका की धुंध को जल्द छांटने की चुनौती भी थी। इस लिहाज से सरकार हत्याकांड के गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके कानून-व्यवस्था पर किसी भी तरह का समझौता न होने का संदेश देने में सफल रही है। इसका निवेशकों में सबसे अच्छा असर जाएगा। 

यह घटना जितनी बड़ी थी, सरकार ने कार्रवाई भी उसी अंदाज में की है। इस घटना से पहले भी आम लोगों के लिए भय का पर्याय बने अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर की मुहिम लगातार चल रही है। दो जुलाई से पहले तीन वर्ष की पुलिस कार्रवाई में 113 बदमाश मारे गए हैं और पांच पुलिस जवानों को शहीद होना पड़ा है। यही वजह रही कि प्रदेश में निवेश गतिविधियां लगातार जारी रही हैं और 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश जमीन पर उतर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें