फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहराइच में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव, एक नेपाली युवक भी शामिल

Thu, 23 Apr 2020 09:55 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप से अब तक बचे रहे उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के लिए बुरी खबर है। भारत नेपाल सीमा से सटे जनपद बहराइच में आठ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतने लोगों के एक साथ संक्रमित होने पर जिले में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


संक्रमितों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रसाशन वायरस के संक्रमण को रोकने की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात की समीक्षा की है।

मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश सिंह ने बताया की बुधवार देर शाम लखनऊ से आई रिपोर्ट में आठ लोगों के कोरोना वायरस से ग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इसमें से एक युवक नेपाल का रहने वाला है। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें की बीते दिनों प्रदेश में लाकडाउन की समीक्षा के दौरान कई जिलों के साथ ही जनपद बहराइच की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई थी। इसके बाद सरकार ने जिले में लाकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें