फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में जल्द होगी डॉक्टर व स्टाफ की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना मरीजों के इलाज में डॉक्टर व स्टाफ की कमी लोकबंधु अस्पताल में नहीं रहेगी। जल्द ही यहां भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोकबंधु अस्पताल में 300 बेड तक बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 156 बेडों पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। 144 बेड शुरू करने के लिए अस्पताल ने स्टाफ बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अस्पताल में मौजूदा समय में 28 डॉक्टर हैं जबकि जरूरत 60 डॉक्टरों की है। इसके साथ स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी भी कम हैं। स्टाफ की कमी के कारण लंबे समय से सर्जरी, ऑर्थो और कार्डियालॉजी विभाग भी शुरू नहीं हो पा रहे थे। इसी कारण शासन को 31 डॉक्टर, 100 स्टाफ नर्स, 75 वार्ड ब्वॉय और 35 स्वीपर की मांग का प्रस्ताव भेजा गया था। भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि करीब 25 डॉक्टर और लगभग 60 कर्मचारियों की भर्ती होगी। अस्पताल में नहीं रहेगी। जल्द ही यहां भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोकबंधु अस्पताल में 300 बेड तक बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 156 बेडों पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। 144 बेड शुरू करने के लिए अस्पताल ने स्टाफ बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अस्पताल में मौजूदा समय में 28 डॉक्टर हैं जबकि जरूरत 60 डॉक्टरों की है। इसके साथ स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी भी कम हैं। स्टाफ की कमी के कारण लंबे समय से सर्जरी, ऑर्थो और कार्डियालॉजी विभाग भी शुरू नहीं हो पा रहे थे। इसी कारण शासन को 31 डॉक्टर, 100 स्टाफ नर्स, 75 वार्ड ब्वॉय और 35 स्वीपर की मांग का प्रस्ताव भेजा गया था। भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि करीब 25 डॉक्टर और लगभग 60 कर्मचारियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें