फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: यूपी में आज से गांव-गांव कोरोना टीकाकरण, ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर चलाएंगे अभियान

Mon, 01 Nov 2021 10:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में आज से गांव-गांव में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए तीन श्रेणियों में ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में बनाए गए क्लस्टर में शामिल गांवों में सोमवार से कोरोना टीकाकरण के शिविर लगेंगे। इन क्लस्टर के गांवों को तीन हिस्से में बांटकर टीकाकरण किया जाएगा और उसी हिसाब से उनकी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून में क्लस्टर बनाकर प्रदेश के गांवों का टीकाकरण किया गया था। इसके तहत क्लस्टर में शामिल अलग-अलग ब्लॉक के गांवों में अभियान चला था। अब सोमवार से क्लस्टर मॉडल-2 लागू किया गया है।

इसमें गांवों को 95 फीसदी या इससे अधिक प्रथम डोज टीकाकरण, 80 से 95 प्रतिशत प्रथम डोज टीकाकरण और 80 प्रतिशत से कम प्रथम डोज टीकाकरण की श्रेणी में बांटा गया है। इसी आधार पर गांवों में टीकाकरण और उसकी समीक्षा होगी। क्लस्टर में शामिल जिन गांवों में 95 फीसदी पहला टीकाकरण हुआ है, उसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण के गांवों में अभियान चलेगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में सुबह आठ से रात 10 बजे तक टीकाकरण
प्रदेश के शहरी इलाकों में सोमवार से सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। यह व्यवस्था जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में कम से कम एक-एक बूथ पर रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें