फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सोमवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव, पर तीन मरीज ठीक होकर वापस घर गए

Mon, 30 Mar 2020 08:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में सोमवार को 15 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि पहले पॉजीटिव रहे तीन मरीज ठीक हो गए हैं जिन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


15 नए मरीजों के साथ यूपी में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 96 हो गई है। सोमवार को 6 नोएडा, 6 मेरठ, एक आगरा, एक लखनऊ और एक मरीज बुलंदशहर का पाया गया।

बता दें कि लखनऊ में दस दिन बाद कोई कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गौरतलब है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि ठीक हुए मरीजों को पौष्टिक आहार और गर्म पानी दिया गया। उन्हें कोई दवा नहीं दी गई।
विज्ञापन


इसके पहले लखनऊ वासियों के लिए रविवार का दिन भी राहत भरा रहा। यहां नौवें दिन भी कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। शनिवार को लिए गए सभी 14 सैंपल निगेटिव पाए गए। केजीएमयू की लैब में शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक प्रदेशभर से आए 79 नमूनों की जांच हुई। सभी जांच में निगेटिव पाए गए।




केजीएमयू प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह के मुताबिक, केजीएमयू में सात कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सभी की तबीयत ठीक है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का काम तेजी से चल रहा है। मरीज के साथ खुद को कैसे संक्रमण से बचाया जाए, इसकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें