फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in UP: घट रही जांच और बढ़ रहे कोविड के मरीज, डेढ़ फीसदी से अधिक है संक्रमण की दर

Mon, 15 Aug 2022 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में संक्रमण की दर डेढ़ फीसदी से अधिक है। हालांकि, जांच लगातार कम की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सैंपल की संख्या घटा रहा है। महानिदेशक की चेतावनी के बाद भी करीब 50 हजार सैंपल की ही जांच की जा रही है जबकि संक्रमण की दर करीब डेढ़ फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में हर दिन कम से कम एक लाख लोगों की जांच की जाए। इसके बाद भी अगस्त में जांच लगातार कम की जा रही है। जांच का दायरा घटता देख स्वास्थ्य महानिदेशक डा. लिली सिंह ने तीन दिन पहले सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को नोटिस भी जारी किया। इसके बाद भी जांच का दायरा नहीं बढ़ा।

रविवार को सिर्फ 51 हजार 523 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 811 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह 980 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोविड के कुल 5454 मरीज  हैं। इसमें गाजियाबाद में एक हजार से अधिक मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें