लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले पीएसी दरोगा रामकृपाल का पालतू तोता चोरी हो गया। तोता चोरी होने की जानकारी होते ही दरोगा की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया।
पड़ोसी पर आरोप लगाया। मामला थाने तक पहुंचा। थाने में दोनों के बीच विवाद होने लगा तो प्रभारी निरीक्षक ने कहा तोता जिसके पास जाएगा उसका होगा ।
हालांकि पुलिस अभी कुछ कर पाती इसके पहले तोता थाने से उड़ गया। रामकृपाल अपने परिवार के साथ आशियाना की न्यू गरारा इलाके में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनका पालतू तोता पड़ोसी ने चोरी कर लिया है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। मामला बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई वहां पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में कहासुनी जारी रही।