फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफाॅर्मर को क्षतिग्रस्त कर कॉपर कॉइल चोरी

Sun, 23 Nov 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा में अज्ञात चोरों ने 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें लगी कॉपर कॉइल चोरी कर ली। 20 नवंबर को यह घटना 11केवी बेहटा फीडर पर शुक्ला बाग के पास कौड़ियामऊ में हुई। गुडंबा पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

33/11 केवी उपकेंद्र इंटीग्रल यूनिवर्सिटी पर तैनात अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि कौड़ियामऊ में अमर कन्नौजिया की प्लानिंग में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। 20 नवंबर को प्लानिंग टीम से सूचना मिली कि ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त किया गया है। मौके पर पहुंचने पर ट्रांसफॉर्मर की टीआईएफ बॉडी और कोर वहीं पड़े थे, जबकि कॉपर कॉइल पूरी तरह गायब था। चोरी के बाद आस-पास के करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिलहाल बिजली व्यवस्था बहाल है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 नवंबर को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें