फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में इकट्ठी हुईं दरोगा की घरवाली-बाहरवाली, फिर...

Sun, 19 Apr 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया में तैनात दरोगा शनिवार को पत्नी और कथित प्रेमिका के चक्कर में फंस गया। पत्नी की शिकायत पर कानपुर बर्रा पुलिस दरोगा और उसकी कथित प्रेमिका को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन


थाने में दरोगा की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच घंटों विवाद चलता रहा। इस बीच कई बार दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई।

पत्नी ने दरोगा पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी दरोगा की शादी 2004 में नयागंज निवासी गनफैक्ट्री में अधिकारी की बेटी से हुई थी।

दरोगा की पत्नी ने बताया कि शादी के पांच साल तक शहर में तैनाती होने तक सबकुछ ठीक रहा। लेकिन 2009 में कानपुर देहात तबादला होने पर कथित प्रेमिका से मुलाकात हुई।

इसके बाद दोनों गुपचुप तरीके से शादी करके एक साथ ही रहने लगे। दरोगा की हरकतों की शिकायत साथी दरोगा ने उसकी पत्नी से भी की।
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी को भेजा तलाक का नोटिस

भनक लगते ही वह पति के साथ रहने पहुंच गई। लेकिन दरोगा ने अपना तबादला बलिया करवा लिया और फिर से प्रेमिका के साथ रहने लगा।

इसके साथ ही पत्नी को तलाक के लिए कोर्ट से नोटिस भेज दिया और अलग रहने लगा। दरोगा की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को उसे जानकारी हुई कि दरोगा कथित प्रेमिका की बहन की शादी में शामिल होने के बाद जरौली में रहने वाली अपनी बहन के घर पर रुका है।
 
जहां उसकी कथित प्रेमिका भी है। इस पर शनिवार को वह थाने पहुंची और वहां दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस दोनों पक्षों को बर्रा थाने ले गई।

देर रात तक थाने में पंचायत चलती रही लेकिन दरोगा प्रेमिका को छोड़ने का राजी नहीं हुआ। पत्नी ने दरोगा पति के खिलाफ दूसरी शादी करने की तहरीर दी है। बर्रा एसओ रामबाबू ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें