सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का कहना है कि प्रदेश में कुछ फिरकापरस्त ताकतें हैं जो बांटने का काम कर रही हैं। लोगों को उन ताकतों से सतर्क रहना चाहिए।
मुलायम सिंह ने यह भी कहा कि वह सन् 1987 से इन ताकतों से लड़ रहे हैं और अब यह उनकी आदत हो गई है। श्री सिंह ने ये बातें कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह के दौरान कही।
ये हैं यूनिवर्सिटी की मांगें
यूनिवर्सिटी की पहली मांग के तहत इसे केंद्र सरकार की ओर से धारा 12 बी का दर्जा दिलवाया जाए। अगर सपा सरकार उसकी यह मांग पूरी कर दे तो यूनिवर्सिटी को कई तरह की आर्थिक मदद मिलने लगेगी।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी एक सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल खोलना चाहती है जिसके लिए उसे 200 करोड़ रुपए की जरूरत है।
हमें भी तो नहीं मिली जमीन
उन्होंने आगे कहा कि इस यूनिवर्सिटी की जो भी मांगें हैं उन्हें वह अपने स्तर से पूरी करने की कोशिश करेंगे। हालांकि वह यह भी बोल गए कि सैफई में वह मेडिकल कॉलेज खोलना चाहते हैं, जिसके लिए 25 एकड़ जमीन की जरूरत है लेकिन अभी तक सिर्फ 15 एकड़ जमीन की प्राप्त हो सकी है।
पढ़ें- मोदी जी! भाजपा में भी कम नहीं हैं शहजादे!
उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को यह दिलासा दिया कि वह आज ही अखिलेश से जाकर इस विषय पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार है, अखिलेश मुख्यमंत्री हैं, साथ ही उनका बेटा भी, वह युवा हैं इसलिए वह यूनिवर्सिटी की मांग बहुत आसानी से उनके सामने रख सकते हैं।
मुसलमान देश को समृद्ध करते हैं
25 मिनट के अपने भाषण में मुलायम मुसलमानों पर भी बोले। उन्होंने कहा कि मुसलमान देश को हर दृष्टि से मजबूत करते हैं। उन्होंने लखनऊ की चिकनकारी का उदाहरण पेश किया। इसके अलावा उन्होंने स्टूडेंस से राजनीति में आने की अपील भी की।
उन्होंने कहा, लोग कहते हैं कि जो कुछ नहीं कर पाते, वे राजनीति में आ जाते हैं, लेकिन आप तो पढ़े-लिखे हैं, आप राजनीति में आएं और इसे समझें।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....