फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में 21 को दीक्षांत समारोह, एक सप्ताह रहेगा जश्न का माहौल

Sat, 05 Dec 2020 04:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू - फोटो : डेमो
विज्ञापन

केजीएमयू में 17 से 22 दिसंबर तक जश्न का माहौल रहेगा। इस दौरान दीक्षांत समारोह व दो बार स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस क्रम में 17 को पिछले साल का स्थापना दिवस, 21 को दीक्षांत समारोह और 22 को इस साल का स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन


21 के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रण भेजा गया है। इन आयोजनों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संकाय सदस्यों की बैठक हुई। आयोजन के लिए 17 कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटी में पांच से 10 संकाय सदस्य शामिल हैं। 

केजीएमयू में पिछले वर्ष के दीक्षांत के 93 छात्र छात्राओं को करीब 160 मेडल अभी तक नहीं दिए हैं। इसलिए 17 दिसंबर को सादे समारोह में ये मेडल दिए जाएंगे। कार्यक्रम ब्राउन हाल में होगा। वहीं 21 दिसंबर को विवि का 16वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति को न्योता भेजा है। इसमें हिवेट और चांसलर मेडल सहित विभिन्न विभागों की ओर से दिए जाने वाले मेडल से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह 22 दिसंबर को 115 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए हुई बैठक में कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन

दीक्षांत के लिए सात तक पंजीकरण

पुनर्वास विवि में 14 दिसंबर को 7वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। विवि प्रशासन ने समारोह में डिग्री व मेडल पाने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण तिथि दो दिसंबर से बढ़ाकर सात दिसंबर कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि इसके बाद पंजीकरण नहीं हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें