भाषा विवि का दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसकी अध्यक्षता करेंगी। दीक्षांत समारोह में स्नातक, परास्नातक व पीएचडी 1400 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें कुलसचिव, वित्तनियंत्रक, सभी संकायों के डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। कुलपति ने सभी शिक्षकों को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारी दी। साथ ही परीक्षा विभाग को उपाधि व पदकों के संबंध में तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।
कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि यह दीक्षांत समारोह की तैयारियों की पहली बैठक थी। अगली बैठक में मुख्य अतिथि के नाम पर विचार, मानद उपाधि प्राप्तकर्ता के नाम पर विचार कर उनका नाम तय किया जाएगा। समारोह में 1400 विद्यार्थियों को उपाधि दिया जाना तय हुआ है।