ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में रविवार को छात्राओं के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में रविवार को छात्राओं के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल से आंखों पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
विशेषज्ञों की टीम ने छात्राओं की आंखों की जांच कर स्क्रीन टाइम नियंत्रित करने, आंखों को पर्याप्त आराम देने, उचित दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि डिजिटल युग में आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल का संतुलित उपयोग करने और आंखों में किसी तरह की परेशानी होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की। कुलसचिव विकास भी मौजूद रहे।