लखनऊ। राजधानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को सुबह से देकर शाम तक लौलाई, सेक्टर 14 इंदिरानगर, नूरबाड़ी, मध्यांचल निगम मुख्यालय पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा। उपभोक्ताओं ने धरना देकर घेराव किया और प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
इंदिरा नगर सेक्टर 14 स्थित न्यू पावर हाउस पर शाम 7:30 बजे उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीढ़ी लगाकर पावर हाउस के सामने की सड़क जाम कर दी। कर्मियों ने उपकेंद्र में तालाबंदी कर दी, जिससे प्रदर्शनकारी बाहर ही प्रदर्शन करते रहे। हालांकि, पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराकर वापस कराया।
प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता।
प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता।
प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता।