लखनऊ। स्टैंडर्ड गणित (उच्च स्तरीय गणित) ने मेधावियों के परिणाम को फीका कर दिया। सीबीएसई की ओर से जारी परिणाम में अधिकतर छात्र इसकी परीक्षा में मात खाएं। हिंदी, सोशल साइंस और आईटी जैसे प्रमुख विषयों मे 100 प्रतिशत तक अंक हासिल हुए, लेकिन स्टैंडर्ड गणित का परिणाम 97 प्रतिशत तक ही गया। अंग्रेजी में छात्रों ने मात खाई, लेकिन इसका परिणाम 98 प्रतिशत तक रहा।