फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के नए मुख्यालय भवन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के नए मुख्यालय भवन का निर्माण शुरू हो गया है। जुलाई 2024 में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने इसका भूमिपूजन किया था। करीब 116 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के लिए शासन ने 35 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


वर्तमान में नगर निगम का मुख्यालय लालबाग में रेलवे की बिल्डिंग में है। यह 100 साल से अधिक पुरानी और जर्जर हो चुकी है। आए दिन होने वाली मरम्मत और जगह की कमी को देखते हुए गोमतीनगर स्थित केंद्रीय कार्यशाला की चार एकड़ जमीन पर नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।

नए मुख्यालय में लखनऊ की प्रमुख इमारतों और संस्कृति की झलक दिखेगी। बेसमेंट पार्किंग को पार्किंग को छोड़कर यह पांच मंजिला भवन होगा। यहां कमरे केवल अधिकारियों के लिए होंगे। कर्मचारियों के लिए खुले केबिन बनाए जाएंगे। पार्षद, मीडिया और दर्शकों के लिए अलग-अलग दीर्घाएं होंगी।
विज्ञापन


महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि निर्माण एजेंसी जल निगम को एक साल के भीतर प्रारंभिक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी पेट्रोल पंप वाले हिस्से में काम शुरू हुआ है। गाड़ियों की मरम्मत वाली कार्यशाला को जल्द ही बस्तौली में नवनिर्मित वर्कशॉप में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिसके बाद यहां भी निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें