फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए पक्का पुल के निर्माण को मिली रफ्तार, दूसरे छोर पर काम शुरू

विज्ञापन
पिलर बनाने का काम हुआ शुरू।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी और सीतापुर रोड की यातायात व्यवस्था को नया सहारा देने के लिए गोमती नदी पर बन रहे 92 करोड़ रुपये लागत के पक्का पुल का काम तेजी पकड़ चुका है। सोमवार से पुल के दूसरे छोर टीले वाली मस्जिद की तरफ निर्माण शुरू हो गया। खदरा की ओर चार पिलर खड़े हो चुके हैं, अब टीले वाली मस्जिद की ओर शेष तीन पिलर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए सेतु निगम ने जेसीबी और अन्य उपकरण मौके पर सेट कर दिए हैं।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पुल जून 2027 तक तैयार कर हस्तांतरित करना है, लेकिन निगम का लक्ष्य दिसंबर 2026 का रखा गया है। इसी वजह से निर्माण की रफ्तार बढ़ा दी गई है। जैसे ही तीनों पिलर बनकर तैयार होंगे, ऊपरी संरचना का काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि नया पुल पुराने पुल की ही शैली और रूप में बनेगा, जिससे आंतरिक संरचना तैयार करने में अतिरिक्त समय लगेगा।
-

पांच माह में खड़े हुए चार पिलर
पुल का निर्माण मार्च में शुरू हुआ था और पांच माह में ही खदरा की तरफ चार पिलर खड़े हो चुके हैं। टीले वाली मस्जिद की ओर तीन पिलर दिसंबर तक पूरे करने का लक्ष्य है। इनमें से दो पिलर नदी में बनने हैं, जिसके लिए जलस्तर नीचे जाने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें