फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एफआईआर निरस्त कराने के लिए नगर निगम में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते नायब तहसीलदार व लेखपाल।
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के दौरान हुए विवाद को लेकर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर लेखपालों और नायब तहसीलदारों ने धरना दिया। यह मांग रखी कि एफआईआर निरस्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चेतावनी भी दी कि जब तक एफआईआर वापस नहीं होगी, तब तक सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

25 अगस्त को अर्जुनगंज क्षेत्र के मस्तेमऊ गांव में करीब डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान नायब तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में 28 अगस्त को नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार और लेखपाल सुभाष कौशल पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने से नगर निगम में तैनात लेखपाल और नायब तहसीलदार लामबंद हो गए और सोमवार दोपहर एक से शाम पांच बजे तक मुख्यालय पर धरना दिया। इसमें निगम संपत्ति विभाग के साथ-साथ चकबंदी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
नायब तहसीलदार रत्नेश ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमों के अनुसार हुई थी। फरवरी में कब्जेदार राममिलन को नोटिस जारी किया गया था। अप्रैल में भी कब्जा हटाने के लिए पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन विरोध और गाली-गलौज के कारण लौटना पड़ा। आखिरकार 25 अगस्त को पुलिस बल के साथ कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

-
धरने में रखी गईं प्रमुख मांगें
- डीसीपी दक्षिणी, एसीपी गोसाईंगंज और सुशांत गोल्फ सिटी के थानाध्यक्ष का ट्रांसफर किया जाए।
- अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम को पुलिस पूरी सुरक्षा दे।
- एफआईआर तत्काल निरस्त की जाए और उच्चस्तरीय जांच टीम गठित हो।
- कब्जा हटाते वक्त जब टीम से गाली-गलौज हुई तो पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इसकी जांच हो।

प्रदर्शन करते नायब तहसीलदार व लेखपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें