फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बनेगा सेंट्रल कैपिटल कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली के सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर लखनऊ में विधानभवन के आसपास नये सिरे से रि-डवलपमेंट होगा जो सेंट्रल कैपिटल कॉम्पलेक्स के रूप में बनकर खड़ा होगा।ं इस कॉम्प्लेक्स में सभी सरकारी कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे। इस भवन का डिजाइन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतीक चिन्ह की तरह मत्स्य आकार का होगा।
विज्ञापन

यह योजना लखनऊ विकास प्राधिकरण की है। मंगलवार को कंसल्टेंट अनुपम मित्तल ने मंडलायुक्त व अध्यक्ष (लविप्रा) रंजन कुमार और उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के समक्ष इस योजना का प्रस्तुतीकरण किया। इसमें माल एवेन्यू से लेकर अटल चौक और जीपीओ से बापू भवन के बीच तकरीबन 150 एकड़ क्षेत्रफ ल में सेंट्रल कैपिटल कॉम्पलेक्स बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। 1090 चौराहे के पास सब सिटी सेंटर की जमीन पर इनोवेशन हब विकसित किए जाने का भी प्रस्ताव पेश किया गया। इनोवेशन हब में बीपीओ, डाटा प्रोसेसिंग सेंटर, बैंक, दुकानें, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, कैन्टीन के साथ युवाओं को स्टार्टअप के लिए को-वर्किंग स्पेस की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके साथ ही मोहान रोड पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तर्ज पर स्टेट हैबिटैट एंड एक्सपो सेंटर बनाए जाने की भी योजना है। इसमें 10 हजार लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम के साथ एक बड़ा एक्जिबिशन हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां डिफेंस और मेडिकल एक्सपो के लिए अलग से जगह होगी। इनोवेशन हब और स्टेट हैबिटेट एंड एक्सपो सेंटर विकसित होने से लखनऊ में निवेश बढ़ेगा और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

सूूत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष ने कंसल्टेंट को भविष्य में जनसंख्या वृद्धि के मद्देनजर भूजल पुनर्भरण पर गंभीरता से कार्य करते हुए योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एरिनेम कन्सल्टेंसी सर्विसेस की डायरेक्टर शुभ्रा मित्तल ने सिटी डवलपमेंट प्लान को पेश किया। बैठक में सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, उप सचिव माधवेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधीक्षण अभियंता जहीरूद्दीन, अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह, अवनीन्द्र सिंह व पीआईयू के सदस्य एके सिंह सेंगर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सीजी सिटी में विकसित की जाएगी साइंस सिटी
सीजी सिटी में नॉलेज पार्क एंड साइंस सिटी बनाने का भी प्रस्ताव पेश हुआ। इसके तहत म्यूजियम, प्लानेटेरियम और रोबोटिक्स पार्क बनाए जाने पर चर्चा की गई। वहीं, कुर्सी रोड पर स्पोर्ट्स सिटी, स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए जगह निर्धारित करने पर विचार किया गया।
पेडेस्ट्रियन ब्रिज से निखरेगी रिवर फ्रं ट की खूबसूरती
बैठक में गोमती रिवर फ्रंट के दोनों छोर के बीच पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। यह पेडेस्ट्रियन ब्रिज लक्ष्मण झूले की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें शीशे की फ्लोरिंग लोगों को स्काई वॉक का आनंद देगी। इस ब्रिज की आकर्षक डिजाइन और खूबसूरती पर्यटन के साथ-साथ शहर की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें