बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जंगलराज के हालात हैं। मायावती ने मंगलवार को लगातार किए कई ट्वीट में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म-ज्यादती से पीड़ित हैं। पर, दलितों पर अन्याय-अत्याचार की लगातार हो रहीं घटनाएं अति चिंता की बात हैं।
उन्होंने रायबरेली में पुलिस बर्बरता में दलित युवक की मौत व आगरा में तीन दलितों की हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि हरदोई के आश्रम में तीन लोगों की सोते समय ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या से पूरे इलाके में भय व सनसनी का माहौल है। मायावती ने इन घटनाओं से जुड़े दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई करने और कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा की मांग की है।
उत्तराखंड में रविदास मंदिर हटाने की निंदा
मायावती ने उत्तराखंड सरकार द्वारा हरिद्वार जिले में अतिक्रमण हटाने के नाम पर संतगुरु रविदास का मंदिर तोड़ने की कार्रवाई निंदा की है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से संत रविदास के अनुयायियों से बातचीत कर इस मामले का शीघ्र हल निकालने की मांग की है।
https://twitter.com/Mayawati/status/1300671984116723716?s=20