फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय में बैरक की छत पर मिला ये, जवान और अफसरों के उड़े होश

Sat, 24 Mar 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुकेश कुमार(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में पीजीआई के बाबूखेड़ा स्थित एसएसबी मुख्यालय में तैनात 26 वर्षीय आरक्षी मुकेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार सुबह मुख्यालय में बैरक की छत पर पाया गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

एसएसआई रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि मुकेश एसएसबी की चतुर्थ बटालियन में तैनात था और बिहार के चंपारन का रहने वाला था। बृहस्पतिवार रात वह और उसके साथी छत पर सोने के लिए गए थे।

सुबह करीब पांच बजे पीटी का वक्त हुआ और मुकेश नहीं उठा तो साथी उसे जगाने पहुंचे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुकेश छत पर मृत अवस्था में पड़ा था। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन की शिकायत पर होगी छानबीन

- फोटो : डेमो
आनन-फानन उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई ने बताया कि मुकेश की बीते वर्ष दिसंबर में ही बिहार की मनीष देवी से शादी हुई थी।

शादी के बाद से वह लगातार ड्यूटी कर रहा था। बृहस्पतिवार को ही वह सहारनपुर से ड्यूटी से लौटा था। मुकेश का बिहार ट्रांसफर हो गया था और उसकी रवानगी होने वाली थी।

उसने खुदकुशी की या किसी साजिश का शिकार हुआ? अगर खुदकुशी की तो क्या वजह थी? इन सवालों का जवाब फिलहाल पुलिस को नहीं मिल सका है।

पोस्टमार्टम के बाद एसएसबी के अधिकारियों ने शव उसके गांव भिजवा दिया। एसएसआई का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई परिवारीजन शिकायत करेगा तो मामले की छानबीन की जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें