फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के साथ ही लखनऊ में बनने जा रहा है कनॉट प्लेस

Tue, 16 Jun 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में भी कनाट प्लेस बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसे लखनऊ कनाट प्लेस नाम दिया गया है। लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना का कांस्पेचुअल डिजाइन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आर्किटेक्ट ने डिजाइन बना कर एलडीए के सामने रख दिया है। जिसका अनुमोदन भी सोमवार को उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने कर दिया। कनाट प्लेस का डिजाइन होटल ताज विवांता को डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट राजेंद्र सिंह ने बनाया है।

जिनको करीब 30 करोड़ रुपये का भुगतान एलडीए की ओर से किया जाएगा। 30 एकड़ के कनॉट प्लेस के मध्य में एक बाजार होगा। जबकि,एक ओर तीन फाइव स्टार होटल होंगे। इसके साथ ही साथ देश भर की हस्तकला का प्रदर्शन करने के लिए यहां कला बाजार भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


अगले दो साल में इस बाजार को पूरा करने का लक्ष्य लखनऊ विकास प्राधिकरण ने तय किया है। सीजी सिटी परियोजना का यह ह्दय स्थल होगा। गोमती नगर विस्तार में कनॉट प्लेस की तर्ज पर अत्याधुनिक बाजार बनाने के लिए प्राधिकरण ने कवायद फरवरी में ही शुरू की थी।

यहां बनाया जाएगा लखनऊ का कनॉट प्लेस

गोमती नगर विस्तार-7 में क्रिकेट स्टेडियम के पास एलडीए की बची करीब 40 एकड़ जमीन का नियोजन करने का फैसला प्राधिकरण बोर्ड की 28 फरवरी को हुई मीटिंग में किया था।

इसका इस्तेमाल एक बड़ा कॉमर्शियल एरिया बनाने के लिए किया जाएगा। यह जमीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से सटी हुई है। जबकि,एक ओर से शहीद पथ गुजरता है।

इसमें पांच तरह की गतिविधि होंगी। सबसे पहले बीम का भाग होगा जो कि पूर्णतया वातानुकूलित कॉमर्शियल कांप्लेक्स होगा। बांईं ओर कल्चरल कांप्लेक्स होगा। जिसमें यूपी सहित विभिन्न राज्यों की दस्तकारी का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा दाहिनी ओर तीन फाइल स्टार होटल बनाए जाएंगे जबकि, तीन शॉपिंग मॉल भी इस कनाट प्लेस में होंगे। जहां लोगों के मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक सिनेमा घर भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

सफेद रंग में दिखेगी लखनवी चकाचौंध

जिस तरह दूधिया रंग की रंगत आपको होटल ताज में दिखती है,कुछ-कुछ वैसा ही कनॉट प्लेस में भी नजर आएगा। इसका मॉडल एलडीए को आर्किटेक्ट की ओर से दे दिया गया है।

यहां दुकानों का आवंटन प्राधिकरण खुद नीलामी के माध्यम से करेगा। फाइव स्टार होटल और शॉपिंग मॉल की जमीन विकासकर्ताओं नीलामी के जरिए दी जाएगी। यहां सभी इमारतें सिग्नचेर बिल्डिंग होंगी। जिनको तैयार करने में एलडीए का दखल होगा।

एलडीए के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि कांस्पेचुअल डिजाइन तैयार हो गई है। ताज होटल को डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट लखनऊ कनॉट प्लेस को भी डिजाइन कर रहे हैं। वे हमारे साथ पूरी परियोजना तैयार करेंगे। जुलाई में कनाट प्लेस का शिलान्यास कर दिया जाएगा। जबकि, 2017 मध्य तक ये तैयार हो जाएगा। इस पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें