फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न की तरह प्रियंका का स्वागत करेगी कांग्रेस, राहुल भी आएंगे

Sat, 09 Feb 2019 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद पहली बार राजधानी आ रहीं प्रियंका गांधी का स्वागत जश्न की तरह करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका के साथ पश्चिमी यूपी के प्रभारी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आ रहे हैं। 

विज्ञापन


दोनों प्रभारियों को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ रहे हैं। हालांकि वह 11 फरवरी को ही दिल्ली लौट जाएंगे, जबकि प्रियंका व सिंधिया 14 फरवरी तक लखनऊ में रहकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका पूर्वी यूपी और सिंधिया पश्चिमी यूपी से संबंधित संसदीय क्षेत्रवार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर प्रियंका के रोड शो से संबंधित मार्ग को फाइनल करने के साथ स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पड़ोसी जिलों से लोगों को बुलाने का निर्देश दिया है, ताकि अच्छी भीड़ दिख सके। उधर, प्रियंका के आगमन के मद्देनजर एसपीजी की टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। टीम ने पार्टी कार्यालय की पहली मंजिल पर बने उस कक्ष का मुआयना किया जहां प्रियंका के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय के सामने से गुजरेगा काफिला

सोमवार सुबह 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से शुरू होने वाला रोड शो आलमबाग, चारबाग हुसैनगंज होते हुए भाजपा मुख्यालय के सामने से हजरतगंज पहुंचेगा। यहां कांग्रेस नेता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर व सरदार पटेल की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद काफिला राजभवन होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें