फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे दगाने पर यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस

Sat, 23 Apr 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस की आत‌िशबाजी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में बिना अनुमति की गई आतिशबाजी को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएम प्रथम संतोष कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस का जवाब न देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल से बिना अनुमति सार्वजनिक तौर पर किसी भी तरह की आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज की रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बगैर पार्टी कार्यालय परिसर में गुरुवार रात पटाखे छुड़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करना सीआरपीसी की धारा 144 के तहत दंडनीय कार्रवाई के घेरे में आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें