फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद से जागी कांग्रेस, लपका 'कांठ में बवाल' मुद्दा

Thu, 17 Jul 2014 10:40 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के कांठ में हुए बवाल को मुद्दा बनाकर यूपी सरकार को घेरने वाली भाजपा की तरह ही कांग्रेस भी कांठ मुद्दे पर ही सपा और भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गई है।
विज्ञापन


मतलब साफ है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से सुस्त पड़ी कांग्रेस अब एक्शन के मूड में आ गई है। भाजपा मुरादाबाद के कांठ में 26 जुलाई को घेराव व प्रदर्शन करने जा रही है।

कांग्रेस इसका जवाब शांति मार्च से देगी। प्रदेश कांग्रेस 26 जुलाई को ही कांठ में शांति मार्च निकालकर गांधी के बताए रास्ते पर चलने की अपील करेगी।

इसके बाद वह नौ अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांति व सद्भाव मार्च निकालेगी।

मुजफ्फरनगर जैसे हालात चाहती है भाजपा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि प्रदेश में जिस तरह का माहौल बन रहा है उसमें कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

भाजपा केंद्र में सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक बार फिर मुजफ्फरनगर जैसे हालात पैदा करना चाहती है। यही कारण है कि मुरादाबाद के कांठ की छोटी सी घटना को तूल दिया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश में शांति व सद्भाव के लिए जनता से अपील करने जा रही है। डॉ. खत्री ने कहा कि प्रदेश में सूखे जैसे हालात हैं, लेकिन सपा सरकार प्रदेश में सूखा घोषित नहीं कर रही है।

प्रति बीघा पांच हजार रुपये दे सरकार

इसी के विरोध में 24 जुलाई को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। सरकार से लगान माफ करने के साथ ही प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से क्षतिपूर्ति देने की मांग की जाएगी।

इसके लिए कांग्रेस सभी मुख्यालयों पर ज्ञापन भी देगी। इसके बाद कांग्रेस नौ से 15 अगस्त के बीच स्कूल- कॉलेजों में गांधी के मूल्यों को लेकर सेमिनार व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रही है।

महात्मा गांधी के बारे में युवाओं को जागरूक करने व उन्हें उनके शाश्वत मूल्यों को बताने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में ऐसी सरकार आई है जो मूल्यों को खत्म कर रही है।
विज्ञापन

तेज होगा सदस्यता अभियान

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री अगले महीने सभी मंडल मुख्यालयों का दौरा करेंगे। वह कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यालयों पर कैंप लगवाकर सदस्यता अभियान को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी जिला व शहर इकाइयों के गठन को लेकर 25 तक अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।

सह प्रभारी अपने-अपने जिलों में दौरा कर लौट आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महीने के अंत तक जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों का गठन हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें