फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गढ़ में 'नेतीगीरी' सीखेंगे कांग्रेसी

Mon, 23 Feb 2015 02:04 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अपने युवा कार्यकर्ताओं को नेतागीरी के गुण सिखाने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने तीन दिवसीय लीडरशिप डवलपमेंट कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 28 से दो मार्च तक लगेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस में युवा नेतृत्व की बेहद कमी है। प्रदेश में स्थिति और भी खराब है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस युवाओं में नेतृत्व विकसित करने के लिए कैंप लगाने जा रही है।

वाराणसी में आयोजित इस कैंप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि यह कैंप नेताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए आयोजित किया गया है। यदि यह सफल होता है तो ऐसे कैंप आगे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें