पेट में असहनीय दर्द होने पर दवा का असर न होना मतलब पैंक्रियाटाइटिस (अग्नाशय) की समस्या।
आहार नलिका का कैंसर जानलेवा हो सकता है और खास बात यह कि इस बीमारी का पता शुरुआत में नहीं चलता।
पेट दर्द के साथ उल्टी आना और भूख न लगाना, तेजी से वजन कम होना ये पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण हैं जिसका कोई इलाज नहीं है।
इसके दर्द को कम किया जा सकता है लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा सकता। हालांकि बीमारी के लक्षण सही समय पर समझ लिया जाएं तो शरीर को होेने वाले कई नुकसान कम किए जा सकते हैं।
यह जानकारी बुधवार को केजीएमयू के सर्जरी विभाग के 60वें स्थापना दिवस पर कन्वेंशन सेंटर में देशभर से जुटे सर्जन्स ने दी।
उन्होंने बताया कि बचपन में खानपान में बरती गई लापरवाही बड़े होने पर परेशानी का कारण बनती है। खानपान बढ़िया हो तो इस तरह की समस्या से बचा जा सकता है।